उत्तराखण्ड

पीआरडी जवानों के वेतन व तैनाती के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिले धस्माना

Neerajtimes.com देहरादून:-  दो साल से एसडीआरएफ में तैनात 62 पीआरडी जवानों के वर्तन भुगतान व पुनः तैनाती का मुद्दा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दरबार पहुंच गया , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात कर पीआरडी जवानों के तीन महीने के रुके हुए वेतन व उनको वेतन मांगे जाने पर हटाये जाने के प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपा। श्री धस्माना ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 62 पीआरडी जवानों को दो वर्ष पूर्व कोविड काल में एसडीआरएफ की मांग पर युवा कल्याण विभाग द्वारा भेजा गया था। तीनों कोविड लहरों में इन जवानों ने एसडीआरएफ के निर्देशों पर कोविड ड्यूटी की।
श्री धस्माना ने बताया कि अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 तक इन जवानों को वेतन भुगतान नहीं किया गया और जब ये वेतन की मांग को लेकर उनके पास आये और उन्होंने अधिकारियों से इनके वेतन के बारे में वार्ता की तो बजाय इनके वेतन का भुगतान करने के इनका वेतन भुगतान किए बिना इनको वापस युवा कल्याण भेज दिया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वे इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर इनको वेतन भी दिवाएँगे और इनको तैनाती भी मिलेगी।

Related posts

मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों हेतु आयोजित साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

newsadmin

कोर ग्रुप की बैठक मे नड्ढा ने सरकार और कार्यकर्ताओ के बीच समन्वय पर दिया बल

newsadmin

अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को दिन 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट

newsadmin

Leave a Comment