उत्तराखण्ड

एक को बचाने में दूसरी महिला भी सरयू नदी में कूदी, दोनो लापता

Neerajtimes/comबागेश्वर-: इन दिनों मानसून सीजन के चलते सरयू नदी में भी उफान है आज दोपहर के समय एक महिला को बचाने के प्रयास में दूसरी महिला भी नदी के तेज बहाव में कूद पडी़। दोनों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया था । एसडीआर एफ की टीम दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार आज हुए इस दुखद हादसे में पहले ज्योति देवी (25 वर्ष) नदी में कूदी फिर जीवंती देवी (45वर्ष ) ने ज्योति को बचाने के प्रयास में उफनती नदी में छलांग लगा दी।बताते है कि ज्योति कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण दिल्ली से घरेलू पूजा के लिए स्यालडोबा दफोट आई हुई थी। आज दोनों बागेश्वर आई थी, तभी अचानक विकास भवन कार्यालय के निकट ज्योति नदी में कूद पडी़ इसपर घबराई जीवंती ने शोर मचाकर लोगों को पुकारा फिर खुद ज्योति को बचाने के लिए सरयू नदी में कूद पड़ी। ये घटना करीब 1बजे की है। दोनों महिलाओ को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच खोजबीन में जुटी है।

Related posts

वी-ट्रांस ने ऊंचे लक्ष्य निर्धारित किए: विकास और विस्तार को गति दी

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से विश्व हिन्दू परिषद के उत्तराखंड संगठन मंत्री श्री अजय जी एवं प्रांत अध्यक्ष श्री रवि देव आंनद जी ने भेंट की

newsadmin

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया

newsadmin

Leave a Comment