मनोरंजन

ध्यान – झरना माथुर

कैसे ध्यान धरु मै तेरा,

आशा तृष्णा ने मुझे घेरा।

 

जब भी तेरे द्वार पे आऊँ ,

एक नयी मुराद लेके आऊँ,

कम न हो इच्छाओ का घेरा,

कैसे ध्यान धरु मै तेरा।

 

जो तूने मुझे भुला दिया,

क्रोध को अपना लिया,

लगे ना मन सेवा मे मेरा,

कैसे ध्यान धरु मै तेरा।

 

कैसे ध्यान धरु मै तेरा,

आशा तृष्णा ने मुझे घेरा।

झरना माथुर , देहरादून , उत्तराखंड

Related posts

गुरुदीन वर्मा आजाद प्रतिभाशाली कवि : संगम त्रिपाठी

newsadmin

उपनिषदों में श्री गणेश – डॉ. मधु धवन

newsadmin

गजल – ऋतु गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment