उत्तराखण्ड

21 वर्षीय युवती की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

neerajtimes.comपौड़ी- उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह जहां बारिश कहर बरपा रही है,वहीं पौड़ी से आकाशीय बिजली गिरने की खबर है। यहां बरस्वार गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। युवती की मौत से गांव में मातम छा गया। परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं शासन द्वारा मुआवजे का ऐलान किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तहसील क्षेत्रांर्गत ग्राम बरस्वार निवासी विनोद कुमार की 21 वर्षीय पुत्री रितिका अपने ग्राम के निकट मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थी। इस दौरान पेड़ से पत्तियां काटते हुए अचानक रितिका के ऊपर बिजली आ गिरी। जिससे रितिका की मौके पर ही मौत हो गई। जवान बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्तपाल कोटद्वार भेज दिया है। साथ ही लैंसडौन से उप जिलाधिकारी स्मृता परमार मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि उप जिलाधिकारी स्मृता ने मृतिका के परिजनों सांत्वना देते हुए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

Related posts

सैन्य धाम के मुख्य स्तम्भ की आधारशिला हेतु कलशों में पवित्र जल संग्रहित किया गया

newsadmin

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. श्री संजय गुंज्याल के साथ बैठक की

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी ने 95.09 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया 

newsadmin

Leave a Comment