मनोरंजन

मेरे शहर में – राजीव डोगरा

आओ! कभी मेरे शहर में,

तुम को गैरों को अपना बनाकर,

दिल लगाना सिखाए।

 

आओ! कभी मेरे शहर में,

तुमको  हर एक शख्स़ से,

मोहब्बत करना सिखाए।

 

आओ! कभी मेरे शहर में,

तुम को नफरतों के बीच में,

पलता इश्क दिखाएं।

 

आओ! कभी मेरे शहर में,

तुम को विषाद में भी,

खिलते हुए चेहरे दिखाएं।

 

आओ! कभी मेरे शहर में,

तुम को महकते पहाड़ो के बीच,

पंछियों की मधुर वाणी सुनाएं।

– राजीव डोगरा

पता- गांव जनयानकड़

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

फोन – 9876777233

Related posts

रक्षा बँधन – झरना माथुर

newsadmin

कौन है ? – ज्योति श्रीवास्तव

newsadmin

श्रेष्ठ बनें – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment