मनोरंजन

भरोसा खुदा चाहिए – अनिरुद्ध कुमार

जिंदगी में मुहब्बत सदा चाहिए,

प्यार में हीं खुदा हैं पता चाहिए।

 

आदमी मुस्कुरा बात दिल से करे,

साथ मिलके चलें हौसला चाहिए।

 

शान से हो गुजारा जवानी खिले,

नाज नखड़ा इशारा अदा चाहिए।

 

हमवतन मान के जान कुर्बान हो,

खुशनुमा हो नजारा हवा चाहिए।

 

लोग मांगे दुआ खैरमकदम करें,

दर्द से हो किनारा दवा चाहिए।

 

होश में सब रहें भाइचारा पले,

गीत गाये जमाना जुबाँ चाहिए।

 

बात में धार हो देश गुलजार हो,

सिर्फ़ ‘अनि’ पे भरोसा खुदा चाहिए।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह

धनबाद, झारखंड

Related posts

10 साल बाद लौट रहा गठबंधन सरकार का दौर – डॉ सत्यवान सौरभ

newsadmin

आओ दौड़े – सुनील गुप्ता

newsadmin

श्रृंगार नयन बन रहा करो – प्रियदर्शिनी पुष्पा

newsadmin

Leave a Comment