उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन आयोजित

neerajtimes.com पिलखुवा (गुरुदीन वर्मा) —  भारत माता  संगठन के तत्वाधान में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ कवियित्री बीना गोयल ने मां सरस्वती की वंदना से किया। अतिथि स्वागत गान की प्रस्तुति कवयित्री ऋचा शर्मा ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल ने की , मुख्य अतिथि के रुप में रितु गर्ग, विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रमोद कुमार सत्य घृत रहे। भारत माता अभिनंदन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने कवयित्री  रचना सिंह वानिया को मेरठ नगर का नगर अध्यक्ष मनोनित किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवि राज बहादुर सिंह व कवयित्री रचना सिंह वानिया ने किया।कवि सम्मेलन में कवि अशोक गोयल ने अपने उदबोदन में संगठन के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की ओर बताया संगठन देश सेवा ,समाज सेवा , व साहित्य सेवा में किसी भी प्रकार के योगदान के लिए हमेशा सम्मान पत्र देकर सम्मानित करता आया है अभी तक संगठन लाखों देश सेवियों को सम्मानित का चुका है ।आगामी 1सितंबर से11सितंबर तक देश भर में अखिल भारतीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगा और 11सितंबर को भारत माता अभिनंदन दिवस की रुप में मनाएगा। कवि अशोक गोयल ने सभी को योग दिवस पर बधाई देते हुए कहा *नित नित योग कर,सदा दूर रोग कर,भोर और शाम योग ,आप मस्त कीजिए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. डी.मित्तल जी ने अपने उदबोदन से सभी का मार्ग किया।कवियित्री रचना सिंह वानिया ने पढ़ा हमारी आन तिरंगा है हमारी शान तिरंगा है। विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार सत्य घृत ने अपनी रचना से कार्यक्रम में समा बांध दिया । कवि एवम वरिष्ठ पत्रकार गुरूदीन वर्मा ने अपने काव्य पाठ से पटल पर खूब तालियां बटोरी , कवि रामसाय ने पढ़ा चलो हम योग मनाए,कवि सुशील पाठक ने पढ़ा जिसको मेरी दरकार वही कहता है तू बेकार है। मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार कार्यक्रम में कवयित्री बीना गोयल, गोरी तिवारी, मधु अरोड़ा, शिखा अरोड़ा, आकाश पाठक, भूपेंद्र जसरोडिया, ममता कनोजिया, कवि आलोक,कवयित्री राम कुमारी,कवि गुरुदीन वर्मा,कवयित्री अरुणा पंवार,कवयित्री कृष्णा कुमारी,कवि प्रेमपाल,कवि राजेश तिवारी मक्खन,कवि रामनिवास तिवारी , ईश्वर चंद जायसवाल, कवयित्री अनुराधा,कवि अनंत राम चौबे, कवयित्री अनुराधा प्रियदर्शनी, वरिष्ठ कवि मधुकर राव लारोकर, व कवि परमानंद दीवान आदि कवियों ने अपनी अपनी सुंदर रचनाओं से पटल को खूब महकाया। (मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट)

Related posts

5 CMS students win gold medal in National Science Olympiad

newsadmin

दुर्गा पंडाल मे लगी आग, पांच की मौत 68 झुलसे

newsadmin

सतीश गिरधर बने देवबंद पंजाबी समाज के अध्यक्ष, सरदार बालेंद्र सिंह महामंत्री

newsadmin

Leave a Comment