उत्तराखण्ड

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना “अग्निवीर” जवानों की भर्ती का विरोध करते हुए ऋषिकेश में भी छात्रों ने किया नेशनल हाईवे को जाम

neerajtimes.com ऋषिकेश-  केद्र सरकार के मंगलवार को दशकों पुरानी चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव के तहत थलसेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर सैनिकों की भर्ती की अग्नीपथ योजना की घोषणा किए जाने के बाद ऋषिकेश तीर्थ नगरी में शुक्रवार की शाम को कुछ छात्रों ने उक्त योजना का विरोध करते हुए राजकीय महाविद्यालय के बाहर सांकेतिक जाम लगाते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे कोतवालीी प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि कुछ छात्र ‌ जोकि पुलिस सहित विभिन्न विभागों में निकली भर्तियों के राष्ट्रीय महाविद्यालय के प्रांगण में नियमित रूप से प्रेक्टिस करने आते हैं ने हरिद्वार मार्ग पर शाम को जाम लगा दिया।
बताते चलें कि योजना के तहत 17.5 से 23 वर्ष की आयु के युवाओं को तीनों सेनाओं में शामिल किया जाएगा। चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 25 प्रतिशत कर्मियों को योजना में नियमति सेवा में रखने के प्रावधान है। योजना के तहत शामिल कर्मियों को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। कई राज्यों में इस नई योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखते हुए ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ यहां भी अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए युवाओं ने आज शाम को ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। परन्तु युवाओं से नेशनल हाईवे को खोलने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया।

Related posts

बागेश्वर में जुआ खेलते 10 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

newsadmin

मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने विभिन्न हस्तियों को प्रदान किए अवार्ड

newsadmin

जन मन तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

newsadmin

Leave a Comment