Uncategorized

हे मां भुवनेश्वरी दया करो – कालिका प्रसाद

हे माँ भुवनेश्वरी दया करो,

हमें सत्य की राह बताओ,

कभी किसी को दुख न दू,

ऐसी सुमति हमें दे दो माँ।

 

हे माँ भुवनेश्वरी दया करो,

अपनी कृपा वर्षा बरसाओ,

हम अज्ञानी  तेरी शरण में,

हमें सही राह बताना माँ।

 

जीवन तुम्ही ने दिया माँ,

राह भी तुम्हें बताओ माँ,

हो  गई है भूल कोई तो,

राह सही बताओ माँ।

 

कभी किसी का बुरा न करुं,

दया भाव से हृदय रहे,

मस्तक तुम्हारे चरणों में हो,

ऐसी बुद्धि  हमें दे दो माँ।

 

हे माँ भुवनेश्वरी दया करो,

जग में न कोई किसी जीव को,

पीड़ा कभी न पहुंचाएं माँ,

ऐसी सब की बुद्धि कर दो।

– कालिका प्रसाद सेमवाल

रुद्रप्रयाग उत्तराखंड

Related posts

मुख्य सचिव की बैठकों में अपेक्षित सचिवों की गैर मौजूदगी पर सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी सख्त

newsadmin

पशु चिकित्सा विज्ञान कैरियर : पथ, अवसर और आय – डॉo सत्यवान सौरभ

newsadmin

भारत के दस बड़े यात्री विमान हादसे – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

Leave a Comment