उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी पर वार करने को तैयार है मानसून

neerajtimes.com लखनऊ. इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह राहत वाली खबर है कि 17 या 18 जून को बिहार से सटे जिलों तक मानसून पहुँच जायेगा. आमतौर पर 15 से 20 जून के बीच यूपी में मानसून पहुँच ही जाता है लेकिन इस बार जब गर्मी पिछले सारे रिकार्ड तोड़ डालने पर आमादा है तब मानसून अपने समय से दस्तक देने वाला है.

बिहार के मौसम विभाग के निदेशक विवेक सिन्हा ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा कि यूपी से सटे सोनभद्र और बलिया जिलों तक 17 जून तक मानसून पहुँच जायेगा. इन जिलों में बारिश के साथ ही उत्तर प्रदेश में मानसून पहुँच जायेगा. इसके बाद धीरे-धीरे मानसून आगे बढ़ेगा.

17 जून को अगर सोनभद्र और बलिया तक मानसून पहुँच जाता है तो 20 जून तक यह लखनऊ को भिगोने लगेगा. जैसे-जैसे मानसून उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ता जायेगा वैसे-वैसे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती जायेगी. मानसून आने के बाद एक तरफ भीषण गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं पानी का भूजलस्तर बेहतर होता जायेगा. गर्मी की वजह से भूजलस्तर काफी नीचे चला गया है. जिसकी वजह से पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है. जंगलों में तालाब सूख गए हैं. जिस वजह से जानवरों को भी काफी परेशानी हो रही है. पानी की तलाश में जंगली जानवरों ने इंसानी बस्तियों की तरफ अपना रुख कर लिया है.

Related posts

महताब आज़ाद को मिला पत्रकारिता भूषण सम्मान 2022

newsadmin

देवबंद में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

newsadmin

ज्ञानवापी केस पर फैसला आने से पहले सुरक्षा हुई सख्‍त

newsadmin

Leave a Comment