मनोरंजन

गीत(इमरान सिद्धू वार्ता) – जसवीर सिंह हलधर

ऐसा मोदी का खेल मित्र ।

उसके सम्मुख हम फेल मित्र ।।

 

हमसे ये बड़ा खिलाड़ी है ।

दुनियां में दिखे अगाड़ी है ।

हर दाव पेंच से वाकिफ है ,

समझो मत इसे अनाड़ी है ।

खाड़ी को मीत बना डाला ,

रखता ये सबसे मेल मित्र ।।1

 

अब तू भी ज्यादा मत बोले ।

मोदी की ताकत मत तोले ।

अमरिंदर को मत छेद और ,

तू बात समझ सिद्धू भोले ।

यदि बात नहीं माना जट्टा ,

जाएगा तू भी जेल मित्र ।।2

 

हमको भिखमंगा बना दिया ।

दुनियां में नंगा  बना दिया ।

संबंध बना सब देशों से ,

भारत को चंगा बना दिया ।

सेना की शक्ति बढ़ाने को ,

ले आया वो राफेल मित्र ।।3

 

मैं यू एन ओ में चिल्लाया ।

पर काम न हथकंडा आया ।

वो काश्मीर को हड़प गया ,

मैं बाल न बांका कर पाया ।

लगता पीओके भी लेगा ,

डाली है नाक नकेल मित्र।।4

 

पहले सर्जिकल वार किया ।

फिर यानों से संघार किया ।

घर में घुसकर हमला करता ,

यूँ मेरा बंटा धार किया ।

आतंकी मारे खोज खोज ,

गोलों की रेलम पेल मित्र ।।5

 

मैंने  हमले की धमकी दी ।

उसने इस पर भी चुटकी ली ।

जल समझौते पर धमकाया ,

पानी ना दूँ इक मटकी भी ।

जब डेम बनाएगा “हलधर”,

तब होगी ज्यादा झेल मित्र ।।

ऐसा मोदी का खेल मित्र ।

उसके सम्मुख हम फेल मित्र ।।6

– जसवीर सिंह हलधर, देहरादून

Related posts

ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सह विद्या वाचस्पति मानद सम्मान समारोह का भव्य और सफल समापन

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

हिंदी को राष्ट्रभाषा का गौरव प्राप्त हो – संगम त्रिपाठी

newsadmin

Leave a Comment