उत्तर प्रदेश

गंगा में स्नान कर रहे चार दोस्त डूबे

गंगा में पिकनिक मनाने गए चार दोस्त गंगा में डूबने लगे ।दो की डूबकर मौत हो गई जबकि दो युवकों को लोगों ने सकुशल बाहर निकाला। लंका थाना क्षेत्र के गंगोत्री विहार कॉलोनी के सामने गंगा घाट पर चार दोस्त सोमवार की शाम पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दीपेंद्र द्विवेदी 17 वर्ष और लियाकत अली 17 वर्ष की डूबकर मौत हो गई। जबकि मुन्ना सेठ 18 वर्ष और साहिल अली 18 वर्ष को घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लंका पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर लंका थाने की पुलिस और जल पुलिस के साथ ही गोताखोर भी पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत और सर्च ऑपरेशन के बाद दोनो मृतकों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गंगा में डूबने की सूचना पर घाट किनारे सैकड़ो तमाशबीनो की भीड़ जुट गई।

Related posts

पत्रकार समिति की बैठक में गूंजा पत्रकार सुरेंद्र सिंघल के खिलाफ एफआईआर का मामला, सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई चर्चा

newsadmin

प्रयागराज में मकान गिरने से पांच की मौत और कई जख्‍मी

newsadmin

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया

newsadmin

Leave a Comment