उत्तर प्रदेश

कानपुर हिंसा के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की कानपुर में बीते शुक्रवार को मौजूदगी के दौरान उपद्रव तथा हिंसा के मामले में पुलिस पत्थरबाजी करने वालों पर शिकंजा कस रही है लेकिन इलाके तनाव शांत नहीं हो रहा है। नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल में एक आरोपित को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर बजरिया थाना क्षेत्र के कंघी मोहाल में भीड़ ने हमला कर दिया। भीषण पथराव के बीच पुलिस एक आरोपित को ही पकड़ पाई, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया है।

भाजपा नेता नूपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन ने बंद का एलान किया था। हालांकि, संगठन ने बंद वापस ले लिया था, लेकिन समुदाय विशेष के क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। जुमा की नमाज के बाद हजारों लोग सड़क पर उतर आए थे। पथराव, फायरिंग व बमबाजी की थी। इसमें दारोगा समेत सात लोग गंभीर और दो दर्जन अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर 36 नामजद व एक हजार अज्ञात को आरोपित बनाया था।

Related posts

मीडिया प्रतिनिधियों ने नव नियुक्त देवबंद के इंस्पेक्टर कपिल देव का किया स्वागत

newsadmin

आज़ादी के अमृत महोत्सव में आयुर्वेद का अमृत काल

newsadmin

पतंजलि महिला महासम्मेलन 28 को मेरठ में

newsadmin

Leave a Comment