उत्तराखण्ड

स्क्वाड्रन लीडर(से नि) डी.एस.मजीठिया ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से मुलाकात की

neerajtimes.com देहरादून राजभवन नैनीताल  में स्क्वाड्रन लीडर (से नि) डी.एस.मजीठिया ने   उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से  मुलाकात की। इस दौरान  102 वर्ष के  मजीठिया सबसे पुराने भारतीय फाइटर पाइलट्स में से एक हैं। स्क्वाड्रन लीडर(से नि)डी.एस.मजीठिया ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा में हॉकर हरीकेन के पायलट के रूप में योगदान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ 1947-48 युद्ध में अपनी शानदार भूमिका निभाई और उन्हें कई मेडल से सम्मानित किया गया।इस मौके पर  राज्यपाल ने कहा की वे भारतीय सशस्त्र बलों के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि श्री मजीठिया के अंदर एक सच्चे सैनिक की जिजीविषा और मूल्य हैं। गोल्फ के प्रति भी  मजीठिया का बेहद जुनून रहा है और वे शानदार गोल्फर रहे हैं। वही इसी के साथ राज्यपाल ने इस मुलाकात को एक प्रेरणादायी और बेहद ही सकारात्मक बताया। उन्होंने श्री मजीठिया से उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके जीवन, गोल्फ के प्रति लगाव व एक महान सैनिक के रूप में उनकी भूमिका पर एक पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव भी दिया।  वही इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पुत्री श्रीमती किरन संधू भी उपस्थित रही।

Related posts

256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

newsadmin

मुख्यमंत्री से मेयर देहरादून सहित विभिन्न नगर पालिका अध्यक्षों ने मुलाक़ात की

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अनुभाग अधिकारियों के साथ चर्चा बैठक में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment