दिल्ली

विनय पँवार को काव्य रत्न सम्मान

neerajtimes,com नई दिल्ली। हिंदी भवन दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘भारत के भारत रत्न’ का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें दिल्ली की साहित्यकार व संचालक विनय पँवार को इस ग्रंथ में रचना सृजित करने हेतु ‘काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. श्याम सिंह ‘शशि’, मुख्य अतिथि रहे डॉ. हरीसिंह पाल महामंत्री नागरी लिपि परिषद, डॉ. जीतराम भट्ट सचिव हिन्दी अकादमी दिल्ली व डॉ. इंदिरा मोहन अध्यक्ष दिल्ली हिन्दी

साहित्य सम्मेलन सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारत रत्न महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है जिसमें 301 कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर ऑनलाइन काव्यपाठ किया था, उन्ही कवियों में से देश विदेश के चयनित 215 कवियों की रचनाओं को स्थान दिया गया है । इस ग्रन्थ में सम्पादन एवं संकलन की भूमिका अंतर्राष्ट्रीय शब्द सृजन के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय एवं महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने निभाई है। निकष प्रकाशन दिल्ली द्वारा ऐतिहासिक महत्व के इस ग्रन्थ को प्रकाशित किया गया है।

हिंदी साहित्य के इतिहास में पहली बार भारत रत्न प्राप्त विभूतियों को एक स्थान पर काव्य ग्रंथ के रूप में समेकित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया । इस काव्य ग्रंथ में अमेरिका, इंग्लैंड, नाइजीरिया, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, कुबैत, अफ्रीका, कनाडा, इंडोनेशिया, दोहा, कतर, ऑस्ट्रेलिया, आदि देशों सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों को स्थान दिया गया है । अंत में आभार ज्ञापन किया संस्था की कोषाध्यक्षा अनुपमा पाण्डेय ‘भारतीय’ ने करके कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts

केशव कल्चर समिति का काव्य आयोजन हुआ अपना घर आश्रम में

newsadmin

राजधानी दिल्ली में मास्क न पहनने 500 रुपये जुर्माना

newsadmin

राजा रतनचंद का 359 जन्मोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न

newsadmin

Leave a Comment