दिल्ली

आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उपराज्यपाल सचिवालय को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। एसीबी ने चिट्ठी में लिखा कि खान के आपराधिक और बदमाश स्वभाव के कारण उनके खिलाफ दर्ज मामलों में गवाह सामने आने से डर रहे हैं। एसीबी का कहना है कि जब तक अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे, तब तक इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।

हाल ही में एलजी सचिवालय को लिखे एक पत्र में विशेष पुलिस आयुक्त एसके गौतम ने कहा कि आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड में अध्यक्ष खान के दबंग प्रवृति के कारण गवाह उनके खिलाफ बोलने से डरते हैं। एसीबी ने यह पत्र इस मामले में जांच अधिकारी द्वारा सौंपी गई एक रिपोर्ट के बाद लिखा है। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में गवाहों को अमानतुल्ला खान की ओर से दी गई धमकियों के बारे में बताया गया है। एसीबी ने चिट्ठी में बताया कि अमानतुल्ला खान के दबंग प्रवृत्ति के कारण गवाह भयभीत हैं। एक गवाह का आरोप है कि अमानतुल्ला खान ने जबरन उनके आवास से महत्वपूर्ण दस्तावेज हटाए।

Related posts

प्रखर गूंज प्रकाशन के तत्वाधान में पुस्तक का भव्य विमोचन

newsadmin

नई दिल्ली और पलवल के बीच चलेगी आठ शटल ट्रेनें

newsadmin

दिल्ली में सूर्यवंशी क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिला पार्क का उद्घाटन

newsadmin

Leave a Comment