उत्तर प्रदेश

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी अहमदाबाद में रोड शो कर रहे हैं। अहमदाबाद से गांधीनगर तक होने वाले इस रोड शो में लाखों लोग मौजूद हैं। बता दें कि पांच में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

पीएम मोदी 11 और 12 मार्च को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी प्रदेश भाजपा मुख्यालय श्रीकमलम पर सरकार व संगठन के नेताओं भाजपा सांसद व विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। शाम को जीएमडीसी मैदान पर आयोजित मेरा गांव मेरा गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के सवा लाख सरपंच, तहसील एवं जिला पंचायत, नगर पालिका सदस्यों को संबोधित करेंगे।

शनिवार को खेल महाकुंभ का आगाज

मोदी शनिवार सुबह गांधीनगर स्थित रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, जबकि शाम को अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। खेल महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रदेश के 46 लाख युवक व युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

दिसंबर में है गुजरात विधानसभा चुनाव

बता दें कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मिली जीत के बाद भाजपा गदगद है।

Related posts

अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा

admin

प्रख्यात पत्रकार वेदप्रताप वैदिक के निधन पर जताया दु:ख

newsadmin

देवबन्द क्षेत्र के गांव साधारणपुर में हुई “मनमौजी छोरा” देहाती फिल्म की शूटिंग

newsadmin

Leave a Comment