Category : उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

15 दिवसीय विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2022 की शानदार सफलता

newsadmin
देहरादून- 03 नवंबर 2022– रूरल एंटरप्रेन्योरशिप फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (रीच) द्वारा आयोजित 15-दिवसीय विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल, इस सीजन का समापन राज्य और देश भर से 300000 से अधिक आगंतुकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ हुआ। इस महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन देखा गया जिन्होंने अपने प्रदर्शन से देहरादून के लोगों का दिल जीता। महोत्सव के समापन समारोह में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति भी दिखाई गई। विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2022 के 26वें संस्करण की शानदार सफलता के बाद, रीच ने घोषणा की है कि उत्सव का अगला संस्करण अगले साल नवरात्रि और दिवाली समारोहों के आसपास (27 अक्टूबर से 10 नवंबर ’23 तक) आयोजित किया जाएगा जिसमें रोमांचक कला और सांस्कृतिक प्रदर्शनों को और भी बड़ा और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह फेस्टिवल का 26 वां संस्करण, जिसे एफ्रो-एशिया की सबसे बड़ी विरासत और लोक जीवन उत्सव के रूप में जाना जाता है जो 9 अक्टूबर 2022 को शुरू हुआ एवं इसका समापन 23 अक्टूबर को हुआ था। इस फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण केन्द्र विभिन्न प्रकार के व्यंजन, शिल्प कार्यशालाएं एवं प्रदर्शनी शामिल थीं। राज्य और देश भर के कलाकारों ने उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें वडालिस, अश्विनी भिड़े, सुरेश वाडकर, प्रह्लाद सिंह टिपानिया, उस्मान मीर, कुमरेश और कई अन्य जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने प्रदर्शन किया। उत्सव में एक शिल्प गांव, व्यंजन स्टाल, एक कला मेला, लोक संगीत, बॉलीवुड शैली के प्रदर्शन, विरासत की सैर और अन्य गतिविधियों को भी प्रदर्शित किया गया। दो सप्ताह के इस उत्सव ने लोगों को प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत और नृत्य के उस्तादों के साथ-साथ मास्टर कारीगरों द्वारा प्रस्तुत कला, संस्कृति और संगीत का बारीकी से अनुभव करने का अवसर प्रदान किया गया जो पूरे देश के लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इसके महत्व के बारे में जानने के लिए एक मंच प्रदान करता है। कला प्रदर्शनी, संगीत, भोजन और हेरिटेज वॉक सहित त्योहार का प्रत्येक पहलू, भारतीय विरासत से जुड़े एक पारंपरिक मूल्य का प्रतिनिधित्व करता है। इस वर्ष आगंतुकों के लिए एक बढ़िया भोजन का अनुभव भी उपलब्ध था। ताज, मैरियट, हयात और पंजाब ग्रिल जैसी शीर्ष होटल श्रृंखलाओं ने भी भाग लिया और आने वाले समय में वे सभी ने बड़े स्वरूप में पूनः आने का वादा किया। समापन समारोह में बोलते हुए, आरके सिंह- संस्थापक और महासचिव, रीच ने कहा, “ विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल के 26 वें संस्करण के सफल समापन से हम प्रसन्न हैं। देश भर के नागरिकों से विरासत 2022 के लिए समर्थन का स्तर हमारी अपेक्षाओं से कहीं अधिक है। हमें विश्वास है कि विरासत 2023 इस वर्ष की तरह ही सफल होगा, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा और आपको एक और यादगार संगीत और सांस्कृतिक साहसिक कार्य में ले जाएगा। यह महोत्सव जल्द ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की बकेट लिस्ट में महत्वपूर्ण हो जाएगा और यह इस हिमालयी राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के अलावा लोगों के बीच सांस्कृतिक पत्राचार को बढ़ाएगा।”...
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वीर शहीद केसरी चन्द को बताया उत्तराखण्डवासियों का गौरव

newsadmin
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आजाद हिन्द फौज के महानायक वीर शहीद केसरी चन्द को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आजाद हिन्द फौज...
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी श्रीमती दीपमाला को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा

newsadmin
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी श्रीमती दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा।...
उत्तराखण्ड

पीएनबी के एक लाख से अधिक कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लेकर सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की

newsadmin
देहरादून-01 नवम्बर 2022: पंजाब नैशनल बैंक, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने अपने एक लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ, 31 अक्टूबर, 2022...
उत्तराखण्ड

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

newsadmin
देहरादून-01 नवम्बर 2022: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 31 अक्तूबर से 6 नवम्बर तक केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा परिकल्पित “भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत” विषय पर सतर्कता जागरूकता...
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया

newsadmin
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण...
उत्तराखण्ड

फूलों की घाटी आज बंद हो जाएगी शीतकाल के लिए

newsadmin
Neerajtimes.com चमोली – विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज सोमवार को शीतकाल में पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। वन विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर...
उत्तराखण्ड

राज्य के मेधावी व अनाथ छात्र-छात्राओं की सहायता हेतु आवेदन

newsadmin
Neerajtimes.com देहरादून उत्तराखण्ड राजभवन में अनुसचिव राज्यपाल सचिवालय  जी0डी0 नौटियाल ने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड राज्य के मेधावी/प्रतिभाशाली छात्र/छात्रायें जो बी0पी0एल0 श्रेणी में आते हों...
उत्तराखण्ड

मनोज नेगी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रही उत्तराखंड बचाओ आंदोलन की टीम

newsadmin
देहरादून -31 अक्टूबर 2022- उत्तराखंड के 17 साल के नाबालिग लड़के की चाकू से गोदकर  बलजीत नगर के पटेल नगर में हत्या कर दी गई।...
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने Run For Unity (रैली) में किया प्रतिभाग

newsadmin
सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में चंपावत जिले के मिनी स्टेडियम बनबसा से एनएचपीसी गेस्ट...