neerajtimes.com देवबंद। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उप जिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसील सभागार में बीएलओ सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप बीएलओ सुपरवाइजरों को उनकी जिम्मेदारियों और कार्यों से अवगत कराना बैठक का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन करने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही चुनाव से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया।
इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद