उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव भारती के बड़े भाई का हुआ निधन

neerajtimes.com देवबंद — नगर निवासी व इलहाबाद हाईकोर्ट के न्याय मूर्ति राजीव भारती के बड़े भाई व व्यापारी संजीव भारती का निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। उनके निधन पर बड़ी संख्या में नगर वासियांे व न्यायिक अधिकारियों ने देवबंद स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
नगर निवासी राजीव भारती इलहाबाद हाईकोर्ट में न्याय मूर्ति है। उनके बड़े भाई संजीव भारती का परिवार देवबंद की संत नगर काॅलोनी में रहता है। रविवार को संजीव भारती की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें डा.डी.के.जैन के अस्पताल में ले गए। जहां से उन्हें मुजफफरनगर रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे 57 वर्ष के थे और नेचलगढ मार्किट में कपड़े का व्यापार करते थे। भाई के निधन की खबर मिलते ही राजीव भारती देवबंद पहुंच गए। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के न्यायिक अधिकारी देवबंद पहंुचे। सोमवार को देवीकुंड रोड़ स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सहारनपुर जिला जज सहारनपुर मनोज कुमार राय, मुजफफरनगर जिला जज राजीव कमल पांडेय, जज देवेंद्र कुमार, एडीजे विनित वासवानी, एडीजे एम.ए.खान, सीजेएम सौरभ कुमार श्रीवास्तव एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह, जज आशीषानंद,जज प्रिंस जिंदल, जज गौरव दीप, एडीजे एम.ए.खान, सीजेएम सौरभ कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम विजय प्रताप सिंह, सीओ अमित कुमार, सेठ कुलदीप कुमार, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, पैरा वालीवाल संघ के अध्यक्ष राघव दास गर्ग, राजकिशोर गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता, पूर्व सभासद विनय कुमार काका, मनोज सिंघल,रोढा शर्मा,सतीश गिरधर गुरजोत सिंह सेठी, अमित गुप्ता, सचिन छाबड़ा, बार एसोसिएशन देवबंद के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलने वाली 6 दिवसीय प्रभात फेरियों का हुआ शुभारंभ

newsadmin

पतंजलि महिला महासम्मेलन 28 को मेरठ में

newsadmin

मुस्लिम फंड देवबंद की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 450 मरीजों की जांच

newsadmin

Leave a Comment