उत्तर प्रदेश

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती

neerajtimes.com देवबंद — सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल, देवबंद में शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक हरि सिंह सैनी एवं प्रधानाचार्य रूपेश कुमार सैनी ने किया।
इस अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
प्रधानाचार्य रूपेश कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन सादगी, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और बताया कि किस प्रकार उनके त्याग, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।
कार्यक्रम में श्रीमती अनिता सैनी, श्रीमती वंदना ध्रुव, श्रीमती सुनीता चौधरी, शिवकुमार सैनी, नरेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, सैफ मुरसलीन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

योगी आद‍ित्‍यनाथ के दोबारा सीएम बनने के बाद गोरखपुर की सूरत बदलने की तैयारी की शुरू

newsadmin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में मतदान के बाद कहा- जनता जनार्दन में उत्साह, भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी का बनाएगी रिकार्ड

admin

अयोध्या में 18 नवम्बर को जन कल्याण हेतु दीपदान. होगा जन रामायण काव्यार्चन

newsadmin

Leave a Comment