neerajtimes.com गयाजी ( डॉ अनमोल कुमार) । एक नवम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान चले के नारों को बुलंद करते हुए कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने बेलागंज बाजार में जोरदार प्रदर्शन कर जनजागरण अभियान चलाया।
कार्यक्रम का संचालन बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने किया ।
कार्यक्रम में शामिल गया से पहुंचे जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना , प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, महासचिव मदीना खातून, युगल किशोर सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला तथा स्थानीय लोगों में प्रखंड कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता राम विनय शर्मा, नौ नु शर्मा, ललन दास, उपेंद्र कुमार, मोहम्मद शाहनावाज ,धर्मेंद्र नाथ शर्मा, अर्जुन पासवान आदि अपने- अपने हाथों में पार्टी झंडा एवं विभिन्न स्लोगन के तख्तियां लेकर नारेबाजी कर बेलागंज के कॉंग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के साथियों से अपील किया कि 01 नवम्बर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महा रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होने के लिए 31 अक्टूबर को विभिन्न ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए गया जंक्शन आवश्य पहुंचे।
नेताओं ने कहा कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कॉंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के नेतृत्व में आयोजित महारैलि में पूरे देश से दस लाख से ज्यादा इंडिया गठबंधन के लोग 01 नवम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचेगे।
नेताओं ने कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जब तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।