राष्ट्रीय

सशक्त हस्ताक्षर की 53 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न

neerajtimes.com जबलपुर – सशक्त हस्ताक्षर जबलपुर की संस्था जो साहित्य,समाज, संस्कृति के पथ पर अनवरत गतिशील है, की 53 वीं काव्य गोष्ठी केसरवानी महाविद्यालय में हर्ष व उल्लास के साथ सम्पन्न हुई । सर्व प्रथम संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने सभी अतिथियों,कवि – कवयित्रियों साहित्य मनीषियों व साहित्यानु रागियों का अपनी वाणी से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . आशुतोष दुबे, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ . हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि शिवहरि श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता सहर, आचार्य विजय तिवारी किसलय,सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण, मंगलभाव कवि संगम त्रिपाठी,अरुण शुक्ल की गरिमामय उपस्थिति रही । सरस्वती वंदना प्रकाश सिंह ठाकुर इन्द्राराना ने की । स्वागत,वंदन, अभिनंदन में श्रीमती रचना गुप्ता, आरव गुप्ता, दिवाकर शर्मा, महेश स्थापक, धनंञ्जय श्रीवास्तव,राजीव लाल श्रीवास्तव की प्रभावपूर्ण सहभागिता रही । इस मौके पर प्राचार्य डॉ . आशुतोष दुबे,शिवहरि श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता,गुलजारी जैन,राजरंजन श्रीवास्तव को शाल,स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्रम्, कलमश्री,मोती की माला से सम्मानित किया गया ।
इस शुभवसर पर कुंजीलाल चक्रवर्ती निर्झर भेड़ाघाट,हीराधर बड़गैयाँ,दीन दयाल तिवारी बेताल, बालमुकुंद लखेरा,अखिलेश खरे अखिल कछारगाँव सुभाषमणि बैरागी,लखनलाल रजक,प्रेमकुमार पालीवाल, डॉ. सुरेंद्र लाल साहू,विजय सिन्हा कम़र जानी इलाहाबादी, मानसिंह ठाकुर दीपक, निरंजन द्विवेदी वत्स, रघुवीर अम्बर,अरविंद मोहन नायक, डॉ . मुकुल तिवारी, शिवानी भगत,प्रभा विश्वकर्मा शील,तरुणा खरे तनु, कालिदास ताम्रकार ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम सफल बनाया । मंचस्थ अतिथियों ने काव्य पाठकर मंच को नयी ऊँचाईयां दी।
संचालन सिद्धेश्वरी सराफ शीलू,आभार प्रदर्शन गुलजारी जैन ने किया ।

Related posts

कुपवाड़ा और कुलगाम में लश्कर का आतंकी ढेर

newsadmin

दिवस में क्यों बंधे, हिन्दी का अभियान – डॉ प्रियंका सौरभ

newsadmin

पर्यावरण संरक्षण हेतु साईकल रैली

newsadmin

Leave a Comment