( 1 ) जै स्कंदमाता
माता कार्तिकेय की..,
सुखदायिनी !!
( 2 ) माँ पद्मासना
गोद में पुत्र स्कंद..,
चलीं हर्षाती !!
( 3 ) शक्ति प्रतीक
ममतामयी माता..,
करुणामयी !!
( 4 ) भक्तों को बुद्धि
ज्ञान सुख-समृद्धि..,
देती चलती !!
( 5 ) चार भुजाएँ
करें सिंह सवारी..,
माता कल्याणी !!
( 6 ) इच्छा भक्तों की
माता पूर्ण करती..,
वरदायिनी !!
( 7 ) माँ अधिष्ठात्री
सूर्यमंडल देवी..,
करते स्तुति !!
सुनील गुप्ता,जयपुर,, राजस्थान |