मनोरंजन

चाँद सा रूप तेरा – अनुराधा पांडेय

आज दर्पण निहारूं तभी वल्लभम् !

चाँद सा रूप तेरा प्रकट हो प्रथम……

संग हो चिर अटल मैं बनी पिय व्रती ।

सब निभाती वचन जो विहित सतपदी।

चाँदनी में नहा धार लूँ  आभरण ।

घोल परिमल तेरा मैं करूँ आचमन ।

व्रत करूँ  माँग लूँ मैं अजर जीवनी…

हाथ में हाथ तेरा रहे शत जनम।

चाँद सा रूप तेरा प्रकट हो प्रथम…….

योग इससे बड़ा तप कहो ! क्या करूँ ।

नाम तेरे सिवा जप कहो ! क्या करूँ।

प्राण तन धन सकल मैं विसर्जित करूँ।

नेह घट उर तुझे सब समर्पित करूँ।

पुष्प उर से करूँ मैं सतत अर्चना …

कर्म इससे बड़ा भी कहो ! क्या धरम?

चाँद सा रूप तेरा प्रकट हो प्रथम……..

मूर्त राधा बनी मैं चरम प्रीत हूँ।

कृष्ण गाए जिसे वो अमर गीत हूँ।

आज छू लो अधर गुनगुना लो मुझे ।

गीत रंजित हृदय का सुना लो मुझे।

चौथ का व्रत शुचित यह प्रणय साधना….

राधिका में अचल हो निहित मोहनम्।

चाँद सा रूप तेरा प्रकट हो प्रथम…….

– अनुराधा पाण्डेय . नई दिल्ली

Related posts

पर्यावरण – सहदेव सिंह

newsadmin

शास. पूर्व माध्य. शाला बिजराकापा नवीन में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

newsadmin

यूसीसी, मूल निवास और भू कानून के मुद्दों पर रीजनल पार्टी ने किया विधानसभा घेराव

newsadmin

Leave a Comment