उत्तर प्रदेश

जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद के विद्यार्थियों ने जीते पदक

neerajtimes.com देवबंद / मुजफ्फरनगर –  मुजफ्फरनगर स्थित नचिकेता स्कूल में 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 24 स्कूलों से १५० Sखिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने दो अलग-अलग श्रेणियों में भाग लिया, जिनमें से 6 विद्यार्थियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में क्वाड कैटेगरी में कक्षा 2 (6-8 वर्ष) की अविका मंगल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। कक्षा 3 की (8-10 वर्ष ) नियति ने रजत पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 4 की वान्या (8-10 वर्ष) ने इनलाइन कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
वहीं, एडजस्टेबल कैटेगरी में कक्षा 4 के अनोखी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इनलाइन कैटेगरी में कक्षा 5 (10-12 वर्ष) की आद्या वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त, क्वाड कैटेगरी में कक्षा 6 की आर्या (10-12 वर्ष) ने भी स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।
आद्या वर्मा एवं आर्य का चयन स्टेट लेवल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए क्रमशः इनलाइन एवं क्वाड कैटेगरी में हुआ है। विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सभी विजेता विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल कौशल से यह साबित किया कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
द दून वैली पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व देता है। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

इस्लामिया डिग्री कालेज में छात्रों ने कविता व गजलें प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

newsadmin

सामाजिक संस्था जमीयत फलाह-ए-इंसानियत की ओर से गरीब बे-सहारा लोगों किते गए कम्बल वितरित

newsadmin

रूबी की कविताओं में मीरा की आंखों का पानी – नरेंद्र गौड़

newsadmin

Leave a Comment