उत्तर प्रदेश

एटा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ – कविता बिष्ट

neerajtimescom एटा (उ०प्र०) – माँ की असीम कृपा से उत्तर प्रदेश की पावन धरती एटा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। यह कवि सम्मेलन जनेश्वर मिश्र सभागार, जिला पंचायत, एटा में संपन्न हुआ।
आदरणीय आर्य राजेश यादव भाई साहब के स्नेहिल आमंत्रण पर भव्य कवि सम्मेलन में सम्मिलित होकर आत्मीय स्नेह, सम्मान और अपनापन प्राप्त करना मेरे हृदय में सदैव रहेगा। आपसे मिलना एक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव रहा।
मंच पर देश के यशस्वी वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय सारस्वत मोहन मनीषी गुड़गांव की उपस्थिति होना ( जिनके रचित ग्रंथों पर अनेक छात्र पी एच डी कर रहे हैं) उनका आशीर्वाद मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही। साथी कवि मित्र रहे आदरणीय मनोज मनमौजी फरीदाबाद ,मुकेश शांडिल्य मध्य प्रदेश ,शैल भदावरी दिल्ली समीक्षा जादौन कासगंज, हृदयेश हृदय आगरा, सतीश मधुप घिरौर, अनुज स्वदेश यादव और गाजियाबाद से प्रिय सखी निवेदिता शर्मा । सभी ने बहुत ही शानदार काव्य पाठ किया। सतीश मधुप जी के शानदार संचालन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। गुरुकुल के यशस्वी विद्यार्थियों के मंत्रों ने सभागार को ऊर्जान्वित कर दिया।

Related posts

15 जिलों में विकसित होंगे फ्रेंडली फूड फारेस्ट

newsadmin

भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा मातृत्व दिवस पर विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

newsadmin

राजीव भारती के हाई कोर्ट जज बनने पर देवबंद में हर्ष

newsadmin

Leave a Comment