( 1 ) आश्विन मास
कृष्ण पक्ष सप्तमी
से शुरू व्रत !!
( 2 ) नहाय-खाय
व्रत के पहले दिन
सभी माताएं !!
( 3 ) बड़ा पवित्र
निर्जला उपवास..,
जीवित्पुत्रिका !!
( 4 ) सात्विक पथ्य
ग्रहण करें माता..,
करके स्नान !!
( 5 ) तीसरे दिन
शुभ मुहूर्त में हो..,
व्रत पारण !!
( 6 ) संतान स्वास्थ्य
लंबी उम्र के लिए..,
जितिया व्रत !!
( 7 ) नवमी तिथि
शुभ मुहूर्त में..,
खोलते व्रत !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |