neerajtimes.com देवबंद — गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में संगत द्वारा बीते 40 दिनों में किए मूल मंत्र के आठ लाख 66 हजार पाठ की सामूहिक अरदास की गई।
शनिवार रात गुरूद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में संगत को सम्बोधित करते हुए गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि पंचम पातशाह श्री गुरू अरजन देव जी ने सन् 1604 को हरमंदिर साहिब अमृतसर में आदि गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाश कराया था। बाद में दसवें पातशाह गुरू गोबिंद सिंह जी ने और बाणी गुरू ग्रंथ साहिब में दर्ज कर गुरू ग्रंथ साहिब को ही गुरू मानने का आदेश दिया था। उन्होंने प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बीते चालीस दिनों से मूल मंत्र के 8 लाख 66 हजार पाठ कर गुरू महाराज के चरणों में हाजिरी लगाने वाली संगत को बधाई दी। भाई धर्म सिंह व दशमेश कीर्तनी जत्थे ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान सचिन छाबड़ा, चंद्रदीप सिंह,श्याम लाल भारती, हर्ष भारती, राजपाल नारंग, विपिन नारंग, चन्नी बेदी, हर्षप्रीत मनचंदा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, अमित रसवंत, देवेंद्र पाल सिंह, सुमित उप्पल, जितेश बतरा, इंद्रजीत राणा, अमन सेठी, युवराज सिंह, प्रिंस कपूर, हर्ष नारंग आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद
next post