उत्तर प्रदेश

पालतू कुत्ते के वैक्सीनेशन को लेकर विवाद, पशु चिकित्सक ने किसान यूनियन पदाधिकारी से मांगी माफी

neerajtimes.com देवबंद — पालतू कुत्ते के वैक्सीनेशन को लेकर किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा और पशु चिकित्सक डॉ. समीर दत्त के बीच हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद रविवार को पशु चिकित्सक डॉ. समीर दत्त किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यालय पहुंचे और जिला अध्यक्ष से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी।
जानकारी के अनुसार, किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने पूर्व में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी से डॉ. समीर दत्त के कथित अनुचित व्यवहार के साथ-साथ पशु चिकित्सा सेवाओं से संबंधित भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी।
रविवार शाम करीब 4 बजे डॉ. समीर दत्त किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने द्वारा किए गए व्यवहार पर खेद जताते हुए जयेंद्र कुमार शर्मा से माफी मांगी। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि पशु चिकित्सा विभाग से संबंधित भ्रष्टाचार की जो शिकायतें संघर्ष मोर्चा के पास पहुंच रही थीं, भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें दोबारा नहीं मिलेंगी और वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार रखेंगे।
इस मौके पर किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी अधिकारी या कर्मचारी को परेशान करना नहीं, बल्कि आम लोगों और किसानों की समस्याओं को उठाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पशु चिकित्सक के खिलाफ किसी पीड़ित व्यक्ति की शिकायत संगठन के कार्यालय पर पहुंचती है तो संगठन मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएगा।
जयेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि यदि शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा को मजबूर होकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन पीड़ित किसानों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर आगे भी आवाज उठाता रहेगा।
इस दौरान कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद पहलवान कार्यकारिणी जिला प्रभारी सलमान आलम ब्लॉक उपाध्यक्ष विष्णु त्यागी तहसील उपाध्यक्ष मेहताब मुखिया कार्यकारिणी जिला मंत्री हसीन कार्यकारिणी जिला संगठन मंत्री फुरकान नगर संगठन मंत्री दिलशाद जिला सलाहकार राजेश्वर सैनी जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

दुर्गा पंडाल मे लगी आग, पांच की मौत 68 झुलसे

newsadmin

पंजाबी समाज की मजबूती व समस्याओं पर की चर्चा

newsadmin

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 319 नए रोगी मिले

newsadmin

Leave a Comment