उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता सेनानी देश की अमूल्य धरोहर -एमएनए

neerajtimes.com रुड़की — प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को ‘ 10 बजे 10 मिनट शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद हरिद्वार के रुड़की, भगवानपुर, लक्सर आदि स्थानों पर शहीदो व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद स्मृति स्तंभों पर स्वाधीनता सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके पूर्वजो के बलिदानों को याद करते हुए उन्हें अपनी भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। रुड़की के सुनहरा वटवृक्ष पर रुड़की नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल ने कहा कि देश के शहीद व स्वतंत्रता सेनानी देश की अमूल्य धरोहर है। हरिद्वार के एकमात्र शहीद जगदीश प्रसाद वत्स के भांजे एवं वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. श्री गोपाल नारसन एडवोकेट के संचालन में राष्ट्रगान के बाद सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की ।श्री नारसन ने ऐतिहासिक वट वृक्ष पर सन 1824 में एक ही दिन में 152 देशभक्तो को दी गई फांसी व कुंजा बहादुरपुर की क्रांति से अवगत कराया। डॉ श्रीगोपाल नारसन ने संक्षेप में वट वृक्ष का इतिहास बताया और वर्तमान समय में वटवृक्ष के चारों ओर हो रहे अतिक्रमण पर चिंता जताई। उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त से भी इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया । एस के गोयल ने अपने परिवार के तीन पूर्वज स्वतंत्रता सेनानियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि बल्लीमल गोयल साइमन कमीशन का विरोध करते हुए अंग्रेजों द्वारा की गई लाठी चार्ज में शहीद हो गए थे। उनके दादा ज्योति प्रसाद भी कई वर्षों तक स्वतंत्रता आंदोलन में जेल रहे तथा उनके पिता भी स्वतंत्रता सेनानी रहे। उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी ने मुख्य नगर आयुक्त
बेनीवाल का स्वागत किया । उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त से निवेदन किया कि नगर निगम का कोई भी कार्य जो स्वतंत्रता सेनानियों या उनके उत्तराधिकारियों से जुड़ा हुआ हो, उस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों के साथ सम्मान का व्यवहार किया जाना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी देशबंधु ने मुख्य नगर आयुक्त से रुड़की में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर सड़कों के नामकरण के अधूरे कार्य को पूर्ण करने तथा जिन सड़कों के नामकरण हो चुके हैं उन पर स्थापित शीला पटों के रखरखाव के बारे में आग्रह किया। मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया तथा आश्वासन दिया कि नगर निगम से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों या उनके उत्तराधिकारियों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों से यह भी कहा कि उनकी जो भी समस्याएं नगर निगम से सम्बंधित हों तो वह इस महीने की 15 तारीख तक उनके पास अवश्य पहुंचा दें ताकि वह आगामी पार्षदों की बैठक में उन समस्याओं को रख सकें और उन पर उचित निर्णय लिया जा सके। इस अवसर पर देशबंधु ,सुरेंद्र कुमार सैनी तथा डॉश्रीगोपाल नारसन ने संयुक्त रूप से मुख्य नगर आयुक्त का पौधे देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संजय ओझा, अनूप बंसल, रणबीर रावत , नरेश कुमार त्यागी तथा उदय कुमार समेत अनेक उत्तराधिकारी गण उपस्थित रहे।वही ब्लॉक भगवानपुर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्तंभ पर उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन शरण निश्चल के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राजीव सैनी, नरदेव त्यागी, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, यशपाल सिंह,मोहित सैनी तथा अनिल वर्मा अमरोहवी आदि उत्तराधिकारियों ने भाग लिया।    रिपोर्टर —- महताब आज़ाद

Related posts

मुख्यमंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

newsadmin

ओखलकाण्डा के भीड़ापानी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की

newsadmin

Leave a Comment