राष्ट्रीय

एचआईवी/एड्स जागरूकता को लेकर रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित

neerajttimes.com बिहटा (डॉ अनमोल कुमार)। नगर परिषद, बिहटा अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, राघवपुर एवं राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, अमहारा में एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्विज प्रतियोगिता में एचआईवी/एड्स, किशोरावस्था स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान, खेल एवं समसामयिक विषयों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता को जय रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए वैकल्पिक प्रश्नों के साथ ऑडियो-विजुअल एवं चित्र पहचान आधारित राउंड भी आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की जानकारी, समझ और जागरूकता का मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रश्नों का उत्तर दिया तथा एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं एवं किशोर-किशोरियों के बीच एचआईवी/एड्स सहित स्वास्थ्य संबंधी विषयों को लेकर सही जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना एवं मेरा युवा भारत, पटना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कुमारी सबिता, डॉ. प्रियंवदा कुमारी, बबलु कुमार (प्रखण्ड समन्वयक), सुजयंत, गुंजन गौरव, अंजना कुमारी, दिव्या सिंह, अंजली मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार एवं आयोजक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

राष्ट्र सर्वोपरि या धार्मिक और जातीय पहचान – डॉ. सुधाकर आशावादी 

newsadmin

“CET का चक्रव्यूह और कोचिंग का जाल – ✍ डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

डीजल से हाइड्रोजन तक भारतीय रेलवे का बदलता स्वरूप – ओ.पी. पाल

newsadmin

Leave a Comment