मनोरंजन

सावन में तिरंगा – सुनील गुप्ता

( 1 ) सावन में तिरंगा
और तिरंगा में सावन..,
शुभ है बड़ा माह अगस्त पावन !!

( 2 ) महादेव का पूजन
अभिषेक करता सावन..,
लहराए तिरंगा गाते जन गण मन !!

( 3 ) खिले झूमे तिरंगा
केसरिया सफेद हरा..,
चहुँ ओर चढ़ा देशभक्ति का रंग !!

( 4 ) हर-हर महादेव
वंदे मातरम् का जयघोष..,
जय हिंद नारों से गूंजता गगन !!

( 5 ) श्रावण काँवड़ यात्रा
लिंगम पे जलाभिषेक..,
भावभक्ति में डूबे भक्त गाते राष्ट्रगान !!
– सुनील गुप्ता , जयपुर, राजस्थान |

Related posts

जग में फिरे इंसान – सुनील गुप्ता

newsadmin

शादी की दसवीं सालगिरह शुरू – डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

कहाँ थे अब तक? – अनुराधा पांडेय

newsadmin

Leave a Comment