उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी माँ भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दूरदर्शी सोच, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

Related posts

अनिवार्य रूप से प्रतिदिन कार्रवाई की रिपोर्ट ESMS पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

newsadmin

बैंकिंग सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक सम्पन्न

newsadmin

दिन भर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा #IgaasLokparvWithDhami

newsadmin

Leave a Comment