राजनीतिक

अखिलेश यादव के 53 वें जन्म दिवस के अवसर पर देवबंद में विशेष दुआ का आयोजन किया गया

neerajtimes.com देवबंद — समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर देवबंद नगर के मोहल्ला बड़ी खानकाह स्थित समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष राव मसीहुल्लाह के आवास पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में देश और प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन तथा अखिलेश यादव के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए सामूहिक दुआ की गई। दुआ कारी तसव्वर हुसैन साहब ने कराई।
इस अवसर पर कारी मुजम्मिल साहब, कारी मोहम्मद राफे खान कासमी, चौधरी सद्दाम गुज्जर, मोहम्मद आजाद अंसारी, मोहम्मद नौशाद अंसारी, भाई खालिद सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने अखिलेश यादव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी राजनीतिक जीवन की कामना की।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई

newsadmin

नेता मंच पर, कार्यकर्ता पंचनामे में लोकतंत्र जिंदाबाद (!व्यंग्य) –  पवन वर्मा

newsadmin

देहरादून आगमन पर मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी का स्वागत अभिनंदन किया गया

newsadmin

Leave a Comment