राष्ट्रीय

आचार्य कुल का राज्य स्तरीय महासम्मेलन 30 और 31 मई को होगा – आचार्य डॉ धर्मेन्द्र

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर (अनमोल कुमार)। आचार्य कुल के बिहार प्रांत का राज्यस्तरीय महासम्मेलन 30 और 31 म ई को श्री नवयुवक समिति ट़स्ट, सरैया गंज में आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आचार्य डॉ धर्मेन्द्र ने दिया।
उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारी बिहार प्रदेश आचार्य कुल के अध्यक्ष, डॉ उषा श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष, डॉ संगीता सागर कर रही है। इस कार्यक्रम में विनोबा भावे के मंत्र जय जगत, लक्ष्य, विश्व शांति और तंत्र ग्राम स्वराज्य पर आधारित होगा। व्याख्यान, भूदान यज्ञ, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक – सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ साहित्य, समाज, शिक्षा एवं संस्कृति, पत्रकारिता, पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक स्वर्णिम कला केन्द्र द्वारा रात्रि में लोक नृत्य, संगीत, कवि संगोष्ठी के साथ साथ विचार विमर्श और परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आचार्य कुल के सिद्धांतों ( भूदान, पर्यावरण और शिक्षा) के आधार को जन-जन तक पहुंचाना है। उद्धाटन दीपप्रज्ज्वलन, स्वागत गीत, प्रतिवेदन प्रस्तुति और राष्ट्रीय अध्यक्ष के अध्यक्षीय भाषण से शुभारम्भ होगा। इस आशय की जानकारी आचार्य कुल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी , डॉ अनमोल कुमार ने दिया।

Related posts

शिक्षा मंत्री द्वारा वरिष्ठ अध्यापको को पदोन्नति में न्याय दिलाने के निर्णय का स्वागत- धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

सुंदर त्वचा और स्वस्थ बालों के लिए घरेलू नुस्ख़े – फौजिया नसीम “शाद”

newsadmin

भारत सरकार यूक्रेन की पश्चिमी सीमा से सटे दूसरे देशों के जमीनी रास्ते से अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश में लगी

admin

Leave a Comment