मनोरंजन

रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच भारत भव्य काव्य गोष्ठी

neerajtimes.com रायबरेली – रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच भारत पर एक आभासी काव्य गोष्ठी का ‘आयोजन 28 अप्रैल ‘2026 को किया गया। मंच के संरक्षक प्रशासक यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित काव्य गोष्ठी शाम 07.00 बजे से रात्रि लगभग 09.15 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि डा. शिवनाथ सिंह शिव की वाणी वंदना और पटल वंदना से हुआ। तत्पश्चात मंच के पदाधिकारियों /उपस्थित कवियों कवयित्रियों ने संरक्षक डा. सुधीर श्रीवास्तव एवं संस्थापक डा. शिवनाथ सिंह शिव ने नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह ‘सैनिक’ का परिचय कराया और बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विमला ज्ञान साहिनवोदित रचनाकारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है। मार्गदर्शक अपने संबोधन में आयोजन में शामिल सभी सम्मानित मनीषियों का स्वागत अभिनंदन किया। संयोजक डा. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि मंच अपने उद्देश्य कीदिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उपाध्यक्ष आर. एम. लाल ने स्वागत भाषण दिया। तत्पश्चात् काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 25 कवियों /कवयित्रियों नै मनमोहक, उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
वरिष्ठ कवयित्री संध्या श्रीवास्तव ‘साँझ’ ने विशिष्ट अंदाज में कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता बनाने में योगदान दिया।
तत्पश्चात कैप्टन सरोज सिंह ‘सैनिक’ ने जिम्मेदारी स्वीकार करते मंच परिवार का आभार जताया और कहा कि परिवार, संगठन या पटल के सुचारू संचालन हेतु अनुशासन पहली प्राथमिकता है। जो सभी के सहयोग से ही संभव है।आज के आयोजन पर भी उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि ऐसे आयोजनों को नियमित कराएं जाने की आवश्यकता है। संस्थापक शिवनाथ सिंह शिव ने मंच के उत्तरोत्तर विकास के सभी को एकजुट होकर सहयोग, सुझाव, जिम्मेदारी का आवाहन किया। उपस्थिति कवियों कवयित्रियों ने भी अपने अपने विचारों से मंच को गौरवान्वित किया।
अंत में वरिष्ठ कवि आर एम लाल ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंच परिवार और उपस्थिति कवियों/ कवयित्रियों का आभार धन्यवाद किया, जबकि संध्या श्रीवास्तव ‘साँझ’ ने अपने विचार व्यक्त करने के साथ ही गोष्ठी के विराम की घोषणा की।
आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों छोटे लाल सिंह अमर, राम लखन वर्मा, विजय लक्ष्मी, संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी सहित वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

Related posts

मन अहिल्या हो गया तो – पल्लवी त्रिपाठी

newsadmin

ग़ज़ल – ऋतु गुलाटी

newsadmin

तख्ती और स्लेट – रेखा मित्तल

newsadmin

Leave a Comment