राष्ट्रीय

विजय प्रताप शाही विद्या वाचस्पति मानद उपाधि और गंगा सेवी सम्मान से हुए सम्मानित

neerajtimes.com गोरखपुर- श्री हनुमंत प्रकाश के रचयिता, ग्राम बरवां बाबू, पिपराईच, गोरखपुर निवासी विजय प्रताप शाही पुत्र रामदास शाही को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ‘आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय रायबरेली’ द्वारा ‘विद्या वाचस्पति मानद उपाधि’ एवं ‘दिव्य गंगा सेवा मिशन- हरिद्वार’ द्वारा ‘गंगा सेवी सम्मान’ प्राप्त हुआ है ।
आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति शिवनाथ सिंह “शिव”, कुलाधिपति इन्द्र बहादुर सिंह ‘इंद्रेश भदौरिया’, दी ग्राम टूडे के संस्थापक/संपादक डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी, वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव, देव दीप के संस्थापक दिनेश गोरखपुरी, ईश्वर चन्द्र, मुक्तिनाथ त्रिपाठी जी और नंदलाल मणि त्रिपाठी पीतांबर आदि श्रेष्ठ विज्ञ जनों के साथ श्री शाही जी के गोरखपुर स्थित आवास पर पधार कर अपने कर कमलों से उपरोक्त सम्मान प्रदान किये।
डा. शाही की इस उपलब्धि के लिए पारिवारिक सदस्यों, साहित्यिक मनीषियों, इष्ट-मित्रो और शुभचिंतकों सहित रामदास शाही, बैंकट रमण शाही, अखण्ड प्रताप शाही, राम अशीष त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह सहित साहित्य जगत के राजीव रंजन मिश्र, प्रतिभा सिंह, बृजेश राय, प्रेमलता रसबिंदू, कुंदन वर्मा ‘पूरब’, चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा ‘अकिंचन’, अभय ज्योति जिज्ञासु आदि अनेकानेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

काव्य रस साहित्य मंच पर हुई काव्य गोष्ठी

newsadmin

सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा — धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

देश के कई हिस्‍सों में भारी बारिश के चलते फसलें हुई खराब

newsadmin

Leave a Comment