राष्ट्रीय

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में होली मिलन समारोह का हुआ समापन

neerajtimes.com बोकारो- कहानिका हिंदी पत्रिका बोकारो झारखंड का आज इस्पात क्लब मेकॉन कॉलोनी , डोरंडा,रांची , झारखण्ड में कहानिका हिंदी पत्रिका (महिला कल्याण समिति ढोरी, बोकारो द्वारा संचालित )द्वारा एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सज साहित्य सम्मान विद्या वाचस्पति मानद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कमल बॉस,भूतपूर्व विभागाध्य हिंदी विभाग संत जेवियर्स कॉलेज रांची, विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रतिभा प्रसाद कुमकुम,जमशेदपुर ,मनीषा सहाय सुमन रांची और अनिता रश्मि रांची ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता / संयोजन डॉ श्याम कुंवर भारती ,प्रधान संपादक सह महासचिव मकस ने किया। मंच का संचालन मधुमिता साहा उप संपादक कहानिका झारखंड अध्याय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियो ने किया ।आयोजन में कासी हिंदी विद्या पीठ के कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी,पवन कुमार सिंह ,कोशपाल का.,ही.विद्यापीठ बनारस यूपी द्वारा कवियों को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्रदान किया गया।
जिन कवियों को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्रदान किया जाता उनमें मुख्य रूप से सीमा कुमार रांची, मधुमिता साहा रांची, रिम्मी वर्मा रांची,मीनाक्षी प्रकाश रांची, डॉ भावना अंबष्ट, जगन्नाथ पाण्डेय छत्तीसगढ़, संजय कुमार मिश्रा रांची,बिंदु प्रसाद रिद्धिमा,रांची, रश्मि सिन्हा रांची, पुष्पा पाण्डेय, अंशिता सिन्हा रांची ,अनिल कुमार मौर्य छत्तीसगढ़ और रूपा कुमारी अनंत रांची को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना रेणुका झा रेनू,सरस्वती वंदना रिंकू बनर्जी मधु ,देवी गीत श्याम कुंवर भारती, स्वागत गीत भावना अंबष्ट और रिंकू बनर्जी ने किया।स्वागत भाषण मधुमिता साहा ने किया।
आयोजन में हिंदी साहित्यिक लेखन और काव्य पाठ वीडियो प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिसमें उपस्थित मधुमिता साहा को काव्य पाठ वीडियो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु अंगवस्त्र ,प्रशस्ति पत्र ,स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिखा गोस्वामी निहारिका मुंगेली छत्तीसगढ़ ,को तृतीय स्थान तथा स्वरूपा मिश्रा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ ।लघु कथा लेखन प्रतियोगिता में जितेंद्र गिरी गोस्वामी को प्रथम ,धर्मेंद्र को द्वितीय तथा अमिता रवि दुबे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कहानी लेखन प्रतियोगिता में मोहित कालिदास को प्रथम, डॉ अंजू सक्सेना को द्वितीय तथा विद्विप्ता दस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।उसी तरह काव्य लेखन प्रतियोगिता में मनोज मंजुल को प्रथम ,डॉ बी एल सैनी/ सोनी बरनवाल तथा शिखा गोस्वामी निहारिका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
साथ ही सभी निर्णायक मंडल प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, मनीषा सहाय,जमीला खातून और अनिता रश्मि, को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी अतिथियों को भी सम्मानित किया गया । कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से जिन कवियों ने भाग लिया रेणुका झा रेणु, रंजना वर्मा उन्मुक्त,विभा वर्मा रांची संगीता वर्मा रांची,कल्पना कुमारी रांची, रिंकू बनर्जी रांची ,सोनी वर्मा रांची,सुरेश निराला रांची,कुमार नंद जी ,रेनू बाला धार, सुमिता सिंहा,निर्मला कर्ण,सिम्मी नाथ, राकेश रमन,सदानंद सिंह यादव,संगीता यादव,सुनीता अग्रवाल ,सीमा कुमार, रिम्मी वर्मा ,बिंदु प्रसाद रिद्धिमा,रश्मि सिन्हा ,मीनाक्षी प्रकाश,सिम्मी नाथ,मधुमिता साहा , श्याम कुंवर भारती बोकारो, ,इंद्रजीत तिवारी निर्भीक बनारस यूपी,जगन्नाथ पाण्डेय छत्तीसगढ़ ,कुमार नंद जी, एन के पाठक निराला , सुरेश निराला और उमाशंकर दुबे भोपाल मध्य प्रदेश,ने भाग लेकर आयोजन में फ़गुवा गीतों की रसधार बहाया और काव्य पाठ से शुरू से अंत तक तालियों को गड़गड़ाहट से आयोजन में शमा बांध दिया। अंत में मधुमिता साहा ने धन्यवाद् ज्ञापन किया ।

Related posts

राष्ट्र सर्वोपरि या धार्मिक और जातीय पहचान – डॉ. सुधाकर आशावादी 

newsadmin

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव को अतीक अहमद का बचाव कोर्ट में करना चाहिए पुलिस को धमकी नहीं देनी चाहिए

newsadmin

19 वर्षीय ऋत्विक संजीवी ने बैडमिंटन पुरुष एकल टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

newsadmin

Leave a Comment