उत्तर प्रदेश मनोरंजन

डा. निधी बोथरा जैन के जन्मदिन पर आराधिका साहित्यिक मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न

neerajtimes.com गोण्डा ( उत्तर प्रदेश) – आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) के तत्वावधान में 10 फरवरी’ को मंच की 60 वीं भव्य आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन मंच संस्थापिका डा. निधी बोधरा जैन के जन्मदिन को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया। गोष्ठी सायं 4.00 बजे से रात्रि लगभग 08:15 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।
काव्य  गोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि अवधेश कुमार श्रीवास्तव की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात मंच उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने जन्म दिन के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार रखते हुए मंच के प्रति सभी की शुभेच्छाओं सहित उपस्थित के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मंच के निरंतर प्रयासों के प्रति विश्वास व्यक्त किया।मंच उपाध्यक्ष डॉ ओम ऋषि भारद्वाज ने डा. निधी को शुभकामनाएं पटल पर उपस्थित साहित्य साधकों का अभिनंदन करते हुए सभी का स्वागत किया । आज के आयोजन की मुख्य सूत्रधार मंच सलाहकार डा. अनीता बाजपाई ने उपस्थित शुभकामनाओं के साथ कवियों कवयित्रियों का अभिनन्दन करते हुए अपने विचार एवं आयोजन विशेष की महत्ता को रेखांकित करते हुए उद्बोधन प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात् काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 36 कवियों कवयित्रियों ने डा. निधी के जन्मदिन के परिप्रेक्ष्य में बधाइयां शुभकामनाएं आशीर्वाद देते हुए उनके स्वस्थ सानंद दीर्घायु जीवन की कामना के साथ अपनी विविधता पूर्ण प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुँचाया। डा. अनीता बाजपाई और डा. ओम ऋषि भारद्वाज ने कुशल मंच संचालन के द्वारा जन्मदिन की काव्यगोष्ठी को ऊँचाइयाँ प्रदान की।
आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों सहित ललित तिवारी का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
डा. निधी बोथरा जैन ने अपने जन्मदिन को भव्य और विशेष बनाने के लिए अतिथियों, साहित्यकारों के साथ विशेष रूप से आयोजन सूत्रधार डा. अनीता बाजपाई और डा. ओम ऋषि भारद्वाज के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
अंत में डा. अनीता ने सभी के प्रति आभार धन्यवाद ज्ञापित किया जबकि डा ऋषि ने भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related posts

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

पधारों गणेशा  – ज्योति श्रीवास्तव

newsadmin

उत्तर प्रदेश के स्कूलों की दैनिक गतिविधि में अख़बार हुआ अनिवार्य – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment