मनोरंजन

माँ सरस्वती -सुनील गुप्ता

( 1 )” माँ “, माँ शारदे
भगवती वाग्देवी सरस्वती
करते हैं नमन वंदन स्तुति !
आपसे मिलती हमको शक्ति….,
करें नित बारम्बार आपकी भक्ति !!
( 2 )” स “, सरस विरल
हे ज्ञानदेवी सविता
सदैव बनाए रखना हमपे कृपा !
आपसे मिलती हमें नवचेतना….,
बरसाते रहना हमपे प्रेम दया करुणा !!
( 3 )” र “, रहती हो
आप ह्रदय में
बसती मन मस्तिष्क विचारों में !
आपसे पाकर नव ऊर्जा प्रेरणा…,
बढ़ते रहें सतत आगे जीवन पथ में !!
( 4 )” स् “, स्वर राग
लय ताल संगीत
सभी कुछ आपसे हर्षाते आएं !
आप ही हो हरेक रचना के मूल में..,
बिन आपके कुछ सृजन नहीं हो पाएं !!
( 5 )” व “, वरदे माँ
वीणादायिनी हमें
कि,सदैव वरदहस्त ये बना रहे !
और मिलती रहे सदविचारों की प्रेरणा..,
नित जीवन में उन्नति पथ पे बढ़ते रहें !!
( 6 )” ती “, तीक्ष्ण बुद्धि
विवेक बनाए रखना
माँ वागीश्वरी कृपा दया बरसाना !
विद्या वाणी की अधिष्ठात्री देवी…,
सदा ज्ञान उजियारे से झोली भरते चलना !!
( 7 )”माँ सरस्वती”,आपही हो आदिपरमशक्ति
आपकी आराधना से हमारे ज्ञानचक्षु खुलें !
करें श्रीब्रह्मा, विष्णु, महेश आपकी स्तुति…,
श्वेतकमल पे विराजे शुभ्र दिव्य रुप खिले !!
-सुनील गुप्ता, जयपुर, राजस्थान |

Related posts

अब स्वाति मालीवाल पर बवाल – राकेश अचल

newsadmin

गीत – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

मेरा देश महान है – कौशल कुमार सिंह

newsadmin

Leave a Comment