राष्ट्रीय

मोरवा विधायक रणविजय साहू ने सुभाष राय के पुत्र अंकुश राज के आकस्मिक निधन पर दी सांत्वना

neerajtimes.com समस्तीपुर/मोरवा (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – मोरवा क्षेत्र के चकसिकंदर नामक पंचायत में सुभाष राय के पुत्र अंकुश राज व फुफेरे भाई का ताजपुर फोरलेन बाइक दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।
सूचना मिलते ही बीते शनिवार दिनांक- 24 जनवरी, 2026 को मोरवा विधायक रणविजय साहू ने चकसिकंदर पंचायत में सुभाष राय के निजी आवास पर पधारकर मृतक परिजनों को सांत्वना दी एवं शोक प्रकट किया। साथ ही भविष्य में नाबालिक बच्चों को तेज़ रफ़्तार वाली बाइक तेज़ रफ़्तार से न चलाने की सलाह दी। सड़क पर तेज़ रफ़्तार से बाइक चलाना व थोड़ी-सी लापारवाही के कारण बाइक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु हो रही है। उन्होंने सड़क यातायात के कुछ नियमों को समझाया व इसे पालन करने का मार्गदर्शन भी दिया।

मौके पर मोरवा के राजद अध्यक्ष मुन्ना यादव, प्रखंड सचिव बब्लू यादव, सारंगपुर पश्चिमी के भावी मुखिया प्रत्याशी मंजय सहनी, शिक्षक प्रकाश राय, सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के युवा पंचायत अध्यक्ष अभिमन्यु यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

इनर व्हील क्लब ऑफ सतना द्वारा आयोजित मेले मे महिलाओं ने जमकर की खरीददारी

newsadmin

गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप से हुआ संपन्न

newsadmin

दांपत्य जीवन को शर्मसार करती घटनाएं – सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment