राष्ट्रीय

बसंतोत्सव पर रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच बिहार की प्रथम काव्य गोष्ठी संपन्न

neerajtimes.com गया जी(बिहार): बसंतोत्सव पर रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच (पंजी.) बिहार प्रदेश इकाई की प्रथम आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन दिनांक 23.01. 2026 भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
माँ शारदे की सूक्ष्म अध्यक्षता और उपस्थित माँ शारदे के वरद पुत्र पुत्रियों के मुख्य आतिथ्य में में वसंतागमन ( मधुमास) , वसंत पंचमी ,सरस्वती माँ आराधना, सुभाष चंद्र बोस जयंती, गणतंत्र दिवस विषयक काव्य गोष्ठी का शुभारंभ गणेश वंदना (सुनीता मिश्रा) और सरस्वती वंदना (निवेदिता सिन्हा) से हुआ।
तत्पश्चात मंच संरक्षक प्रशासक/इकाई मार्गदर्शक सुधीर श्रीवास्तव के संचालन में मंच के केंद्रीय/प्रांतीय पदाधिकारियों/वरिष्ठ साहित्यकारों राम मनोहर लाल, डा. सुपप्रीति चावला, अरविंद कुमार अनोखे, दीपा शर्मा, शिव कुमार सिंह ‘शिव’, रामजी लाल वर्मा, अशोक गोयल ने नवगठित बिहार इकाई के नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए इकाई के बेहतर उदाहरण पेश करने की आशा व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इकाई अध्यक्षा निवेदिता सिन्हा ने मंच उद्बोधन और ज्योति बरनवाल, सोनी बरनवाल ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया।
तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का विधिवत सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें लगभग 30 कवियों कवयित्रियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुँचाया। गोष्ठी का संचालन निवेदिता सिन्हा ने किया।
गोष्ठी को सफल बनाने में इकाई पदाधिकारियों के अलावा मंच के केंद्रीय व विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ साहित्यकारों ने सहयोग प्रदान किया। मंच संस्थापक शिवनाथ सिंह शिव’ ने इकाई पदाधिकारियों को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए इकाई के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इकाई पदाधिकारी बेहतर समन्वय के साथ एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। जबकि संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह ‘शिव’ ने इकाई संचालन और विस्तार के संबंध में जानकारी और सुझाव प्रदान किया। वरिष्ठ कवि अवधेश श्रीवास्तव ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इकाई पदाधिकारियों को बधाइयां शुभकामनाएं दी।
अंत में निवेदिता सिन्हा ने सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। जबकि वरिष्ठ कवि और मंच उपाध्यक्ष आर. एम. लाल ने आशीर्वचन के साथ गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related posts

यूक्रेन के मारियुपोल में रूस का बड़ा हमला, एक हजार लोग थे मौजूद

admin

समाज हित में उत्कृष्ट कार्य हेतु राजन हुए सम्मानित

newsadmin

मकस कहानिका द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने जमकर बरसाये होली के रंग

newsadmin

Leave a Comment