मनोरंजन

आओ मिले तुमसे – सविता सिंह

बहुत थोड़ा-सा रह गए हो तुम मुझमें,
बीते पलों की थकान और मुस्कान लिए।
द्वार पर खड़ी हूँ मैं,
बाँहें पसारे
प्रियतम जनवरी,
आओ तुमसे फिर मिलूँ।
दिसंबर में अब तो
कुछ ही घंटे शेष हैं,
पर बीते इन महीनों में जो अनुभव मिला
वह शायद
आने वाले जितने भी वर्ष शेष हैं,
आजीवन
मेरे साथ चलेगा।
स्वागत में, प्रियतम जनवरी के,
हम फिर से मिलते हैं
नए स्वप्नों, नई साँसों,
और बीते अनुभवों की
सहज मुस्कान के साथ।
सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर

Related posts

अमिता गुप्ता ‘नव्या’ के जन्मोत्सव पर नवोदय साझा संकलन भाग- 23 का विमोचन सम्पन्न

newsadmin

सत्ता, शहादत और सवाल: जलियांवाला बाग की आज की प्रासंगिकता – डॉ सत्यवान सौरभ

newsadmin

बेबसी – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

Leave a Comment