मनोरंजन

आओ मिले तुमसे – सविता सिंह

बहुत थोड़ा-सा रह गए हो तुम मुझमें,
बीते पलों की थकान और मुस्कान लिए।
द्वार पर खड़ी हूँ मैं,
बाँहें पसारे
प्रियतम जनवरी,
आओ तुमसे फिर मिलूँ।
दिसंबर में अब तो
कुछ ही घंटे शेष हैं,
पर बीते इन महीनों में जो अनुभव मिला
वह शायद
आने वाले जितने भी वर्ष शेष हैं,
आजीवन
मेरे साथ चलेगा।
स्वागत में, प्रियतम जनवरी के,
हम फिर से मिलते हैं
नए स्वप्नों, नई साँसों,
और बीते अनुभवों की
सहज मुस्कान के साथ।
सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर

Related posts

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

चुनाव के मैदान में प्रतिस्पर्धा लौटेगी, संसदीय परंपराओं का बढ़ेगा सम्मान – प्रियंका सौरभ

newsadmin

अहसास – ज्योति श्रीवास्तव

newsadmin

Leave a Comment