राष्ट्रीय

समृद्धि फाउंडेशन ने युवा सेवा रत्न से बिहार की युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

neerajtimes,com मुजफ्फरपुर (kumar sandeep) – 12 जनवरी 2026 को समृद्धि फाउंडेशन, मुजफ्फरपुर द्वारा ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के गौरवशाली अवसर पर “युवा सेवा रत्न सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिहार के युवाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें सम्मानित करना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन-समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रही: रंजन कुमार (विधायक, मुजफ्फरपुर), डॉक्टर ममता रानी (प्राचार्या, ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय), डॉक्टर मोनालिसा (डिप्टी मेयर)
डॉ. बी. मोहन कुमार, मुख्य आकर्षण-समृद्धि फाउंडेशन की संस्थापिका स्मृति सिंह ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों से आए युवाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों और सामाजिक योगदान के लिए ‘युवा सेवा रत्न’ से सम्मानित किया गया। मंच का सफल संचालन गोपाल नयन जी द्वारा अपनी ओजस्वी वाणी में किया गया।
उपस्थिति-इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जनों की भारी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से:
प्रभात कुमार ठाकुर, नवजीत सिंह, वेद प्रकाश सिंह, विशाल चंद्रवंशी, वर्षा, अमर मल्होत्रा, ज्योति कपूर, पियूष पटेल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
संस्था का संदेश: “युवा राष्ट्र की शक्ति हैं। समृद्धि फाउंडेशन हमेशा उन हाथों को मजबूती देने का प्रयास करता है जो समाज सुधार में जुटे हैं।” — स्मृति सिंह, संस्थापिका

Related posts

शिवगंज में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न- धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

क्षत्रपति पटेल विचार मंच का बैठक समस्तीपुर में संपन्न

newsadmin

श्रीमती मीनू त्रिपाठी को उनकी साहित्य के लिए मिला “साहित्य श्री” सम्मान

newsadmin

Leave a Comment