उत्तर प्रदेश

मानव कल्याण मंच संस्था द्वारा निर्धन व असहाय लोगों को गर्म कपडे वितरित किए

neerajtimes.com देवबन्द – मानव सेवा को समर्पित संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा ” नर सेवा नारायण सेवा ” के सूत्र को अपनाकर किये जा रहे सेवा कार्यों की कड़ी में आज देवीकुंड रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला के जरूरतमंद कर्मचारियों व सेवादारो को तथा श्री मां बाला सुंदरी मंदिर प्रांगण में निर्धन व असहाय लोगों को मंच द्वारा सर्दी से बचाओ हेतु गर्म शाल (कंबल) वितरित किए गए । आज के कार्यक्रम में नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय श्री लोकेश वत्स एडवोकेट जी ने अपने संबोधन में कहा की जरूरतमंदों व दीन दुखियों की सेवा करना परम पुण्य कार्य है और मानव कल्याण मंच लगातार समाज के प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंदों की सेवा का कार्य कर रहा है ।
मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि मंच निस्वार्थ भाव से निर्धन व असहाय लोगों की सेवा कर रहा है जरूरतमंद की सेवा करने से बड़ा पुण्य कर्म कोई नहीं है l नर सेवा करने से आत्म संतुष्टि की अनुभूति होती है तथा हमारा उद्देश्य समाज के जरूरतमंद अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवा पहुंचाना हैl
मंच के अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने बताया कि निर्धनों की मदद करना ही वास्तव में सच्ची सामाजिक व नर- नारायण सेवा है l मंच महासचिव राजू सैनी ने मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी उपस्थित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया l
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव शर्मा, राजू सैनी, जितेन्द्र कश्यप,संजीव सिंहल, गिरीश गोयल, अमित गर्ग बिट्टू, यश बंसल, श्याम चौहान सभासद प्र. , नरेंद्र बंसल, सुमन भारद्वाज आदि उपस्थित रहे l

रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

योगी के मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिल सकती है जगह, पढ़िए पूरी खबर

admin

डॉ0 अशोक ‘गुलशन’ को साहित्य, चिकित्सा तथा समाज सेवा में 79 देशों से 1773 सम्मान

newsadmin

ममता प्रीति टीएससीटी गोरखपुर की जिला कोषाध्यक्ष बनीं

newsadmin

Leave a Comment