मनोरंजन

लहराओ तिरंगा हर घर – गुरुदीन वर्मा

(शेर)- आज खुशी के इस दिन को, लहराओ घर-घर तिरंगा यह।

कुर्बान हुए जो वतन पे, उन शहीदों की निशानी तिरंगा यह।।

होती है देशभक्ति पैदा दिल में, लहराते तिरंगा देखकर।

नहीं करें अपमान शहीदों का, फैंककर कचरे में तिरंगा यह।।

———————————————————

लहराओ तिरंगा हर घर, खुशी का दिन आया है।

दिवस वतन की स्वतंत्रता का, आज आया है।।

और गाये हम सब मिलकर, आज यह गीत।

वन्दे मातरम, वन्दे मातरम, वन्दे मातरम गीत।।

लहराओ तिरंगा हर घर—————-।।

 

कैसे मिली आजादी वतन को, सबको सुनाये यह कहानी।

लाखों लोगों- महापुरुषों ने, दी है आजादी के लिए कुर्बानी।।

गाथा उन शहीदों की सुनाने का, दिवस आया है।

लहराओ तिरंगा हर घर—————-।।

 

छोड़ अपना सुख-परिवार, जो लड़े हैं वतन के लिए।

खाई सीने पे गोली और,फांसी जो चढ़े वतन के लिए।।

सुखदेव, भगत सिंह, चन्द्र शेखर का बलिदान याद आया है।

लहराओ तिरंगा हर घर—————–।।

 

हम जीये, जीने दें सबको, इस दिन का यही संदेश है।

जीये वतन के लिए हम सभी, कितना महान यह देश है।।

इस तिरंगे के सम्मान का, आज दिवस आया है।

लहराओ तिरंगा हर घर—————–।।

-गुरुदीन वर्मा.आज़ाद

तहसील एवं जिला-बारां (राजस्थान)

Related posts

कहानिका कवि सम्मेलन रांची झारखंड में हुआ संपन्न

newsadmin

बुद्ध बनो – रेखा मित्तल

newsadmin

करवा चौथ – अशोक यादव

newsadmin

Leave a Comment