राष्ट्रीय

अटल तुम्हारी जय हो – अनिल भारद्वाज

अजर अमर हे अटल तुम्हारी जय हो।
भारत मां की शान तुम्हारी जय हो।

राष्ट्रभाषा की सुगंध से,
तुमने दुनिया को महकाया।
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर,
हिंदी का परचम लहराया।

हिंदी के तूफान तुम्हारी जय हो।
अजर अमर हे अटल तुम्हारी जय हो।

भारत माता पूछ रही है,
तुम सा लाल कहां से लाए,
तुम जैसे अनमोल रतन को,
फिर से भारत रत्न दिलाए।

हंसमुख व्यक्ति महान तुम्हारी जय हो।
अजर अमर हे अटल तुम्हारी जय हो

तुम तो एक अजातशत्रु थे,
दुश्मन के भी अटल मित्र थे।
अद्भुत और प्रखर वक्ता थे,
राजनीति के वृत्तचित्र थे।

रणनीतिज्ञ महान तुम्हारी जय हो।
अजर अमर हे अटल तुम्हारी जय हो।

जन जन के जननायक थे तुम,
राष्ट्रभक्ति के गायक थे तुम।
भारत मां के वरदपुत्र तुम,
नीलकमल गीतों के थे तुम।

भारत की पहचान तुम्हारी जय हो।
अजर अमर हे अटल तुम्हारी जय हो।
– अनिल भारद्वाज एडवोकेट ,

उच्च न्यायालय पीठ, ग्वालियर, मध्यप्रदेश

Related posts

महिला कल्याण समिति धौरी बोकारो द्वारा उपभोक्ता जागरूकता

newsadmin

कॉलर ट्यून या कलेजे पर हथौड़ा, हर बार अमिताभ क्यों?- प्रियंका सौरभ

newsadmin

नारी शक्ति की आस्था, प्रेम और समर्पण का जीवंत प्रतीक : करवा चौथ – विजय कुमार शर्मा

newsadmin

Leave a Comment