मनोरंजन

ओर-छोर – सविता सिंह

शांत हो गए सब शोर

पर आई कहाँ वह भोर,

अब बता ए दिल जरा

जाएगा कित ओर।

अस्त होता सूरज मद्धम

पटरी पर चलती रेल,

गिरना उठना संभालना

बस ये जीवन का खेल।

कोई हो छोर हिस्से में

जो थामें रखती डोर,

मन मेरा तो वृन्दावन

कहाँ हो माखन चोर।

-सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर

Related posts

मैं मजदूर हूँ, तुम मजदूर हो – हरी राम

newsadmin

नाग पंचमी – सुधा श्रीवास्तव’पीयूषी’

newsadmin

रिश्तों में सामंजस्य की जिम्मेदारी उठाएं – मुकेश कुमार

newsadmin

Leave a Comment